माघी पूर्णिमा पर आज लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
प्रयागराज
माघी पूर्णिमा के साथ माघ मेले का पांचवें स्नान पर आज लाखों श्रद्धालुओं नें गंगा में स्नान किया। इस स्नान के साथ ही एक महीने के कल्पवास का संकल्प पूरा हो गया। इस दौरान प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मइया से अगले साल फिर आने का आशीष लेकर प्रस्थान किया।
इस पांचवें प्रमुख स्नान पर्व पर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। प्रशासन ने पहले ही सभी सेक्टरों में दो घाटों को तैयार कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई थी। मेला क्षेत्र से लोगों के निकलने का क्रम शनिवार सुबह से ही शुरू हो गया था।

पाठको की राय